भिलाई। महापौर देवेंद्र यादव को अचानक अपने बस्ती में देख कर बस्ती की महिलाओ की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही मेयर देवेंद्र महिलाओं के करीब गए उन्हें प्रणाम किया और उनका हालचाल जाना। तो सब उन्हें एक टक देखती रह गई। ख़ुशी से गदगद महिलाओं की आंखे नम हो गई। फिर बस्ती की महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर लाई और महापौर देवेंद्र यादव की आरती उतार कर तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने महिलाओं से पूछा कि माता जी आप लोग ऐसे रो मत तो माताओं ने कहा कि ये खुशी के आंसू है बेटा। 50 सालों में आज तक कभी किसी नेता ने हमारी फिक्र नहीं की पर आप हमसे मिलने आए।
यह वाक्या है मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे का, जब महापौर देवेन्द्र यादव हुडको में भूमिपूजन करने गए थे। महापौर यादव 32 बंगला के पीछे बसी झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों से मिलने गए। सब से मिले उनका हालचाल पूछा। तब महिलाओं ने कहा कि हर साल नेता उनकी बस्ती में वोट मांगने आते है। लेकिन वोट मांगे के बाद आज तक कभी कोई नहीं आया। उन्हें महापौर यादव से कहा कि वे 50 साल से भी अधिक समय से यहां झोपड़ी बना कर रह रहे लेकिन कभी किसी ने उनका हालचाल दु:ख सुख पुछने का प्रयास नहीं किया। लेकिन इन 50 सालों में आप ही पहले नेता हो जिसने हमारी फिक्र की, हमसे मिलने आए और हमारा हालचाल पूछा। इस दौरान महिलाओं की बातें सुनकर महापौर भी भावुक हो गए। महापौर को बस्ती वसियों ने अपनी परेशानी बताई। जरूरी मूलभूत सुविधाओं की मांग की। महापौर ने बस्ती में जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने निगम इंजीनियरो को निर्देश दिए और कहा कि जल्द स्टीमेट तैयार करें। इस दौरान वार्ड के अजय वर्मा,भोला, चित्रा, दुलाल सेन सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी और वार्ड के प्रभुत्व जन उपस्थित रहे।