Shreekanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Shreekanchanpath
No Result
View All Result
Home durg-bhilai

शिव सेना द्वारा बेरोजगार किसान मोर्चा की तैयारी शुरू… बाघनदी से राजधानी रायपुर तक राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

by Shree Kanchan Path
January 14, 2021
in durg-bhilai, Featured
Shiv Sena begins preparations for unemployed Kisan Morcha

Shiv Sena begins preparations for unemployed Kisan Morcha

200
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

भिलाई। शिवसेना द्वारा नगर नार मोर्चा के बाद अब बेरोजगार किसान मोर्चा की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ के बेरोजगार और किसानों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर शिव सेना प्रदेश इकाई द्वारा बेरोजगार किसान मोर्चा शुरू कर रही है। यह मोर्चा 18 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी। यह मोर्चा 19 जनवरी को सुबह 10 बजे देवरी से निकलेगी और राजनांदगांव दुर्ग भिलाई होते हुए राजधानी रायपुर पहुंचेगी
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु चारामा  से जगदलपुर नगर नार तक शिव सेना ने मोर्चा निकाला था। शिवसेना की यह मांग की थी कि निर्माणाधीन नगर नार प्लांट में 60 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार और 20 प्रतिशत अन्य जिले एवं 20 प्रतिशत टेकनिशियन के अनुपात भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शिवसेना की मांग पर सरकार को यह घोषणा करना पड़ा कि नगर नार प्लांट का निजीकरण नही होगा अगर निजी करण हुआ तो छत्तीसगढ सरकार खरीद लेगी।
शिव सेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ के बेरोजगार और किसानों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर शिव सेना प्रदेश इकाई द्वारा बेरोजगार किसान मोर्चा की तैयारी शुरू कर दी है। धान खरीदी के पूर्व कोई ठोस व्यवस्था न करने के कारण आज 60 प्रतिशत धान खरीदी हुई नही है और कई धान खरीदी केन्द्र बंद हो गए. धान खरीदी केन्द्रों में धान का उठाव नहीं हो रहा है बारदाना नहीं है यही वजह है कि किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
पूरे प्रदेश में 21 लाख से अधिक किसानों ने शासकीय सोसायटी में धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है पिछले साल की अपेक्षा 10 प्रतिशत किसानों की संख्या बढ़ी है उसके बाद भी अधिकारियों ने जमकर लापरवाही बरती। पहले नवम्बर माह से फरवरी माह तक धान खरीदी की जाती थी। लेकिन इस बार दिसम्बर माह से जनवरी माह तक केवल 41 दिन ही धान खरीदी हो रही है। अधिकारियों ने धान खरीदी के पूर्व कोई ठोस योजना तैयार नही की थी। यही वजह है कि  30 प्रतिशत की धान खरीदी हुई नही थी। और पूरी व्यवस्था चरमरा चुकी है। कई सोसाइटीयों में धान रखने के लिए जगह नही होने एवं बारदाना भी समाप्त होने के कारण दो – दो तीन दिन तक बंद हो चुकी है।
विक्की शर्मा ने कहा कि पूर्व में मिलर्स एवं संग्रहण केन्द्र स्वयं हमाल लेकर आते थे लेकिन इस बार अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि हमाल की व्यवस्था समिति द्वारा की जायेगी। अगर सोसायटी के हमाल ट्रकों में धान भरने का काम करेंगे तो तौल और बारदाना की सिलाई कौन करेंगा। अरबों रुपए का धान खरीदी केन्द्रों में पड़ा हुआ है अगर मौसम खराब हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। अधिकारियों द्वारा यह निर्देश जारी किया जा रहा है कि अब किसानों के ही बारदाना में धान खरीदी की जायेगी लेकिन इस बात को नजर अंदाज किया गया कि किसानों के पास प्लाटिक की बोरी है जुट का बोरी कहा से लायेगें। उधर बारदाना की दाम डबल हो गई है इससे किसानों को बडा नुकसान हो रहा है। उक्त मांग को लेकर शिवसेना जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी के नेतृत्व में देवरी कूच करने की तैयार चल रही है। जिसके लिए लगतार बैठकों का दौर जारी है।

Related Posts

यह तो लापरवाही की हद है…. तीन दिन में रिपोर्ट मिलने का दावा लेकिन सप्ताह भर बाद भी भटक रहे संदिग्ध… सीएचएमओ को नहीं है कोई जानकारी
Featured

प्रदेश में 323 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 6 लोगों की हुई मौत

January 18, 2021
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत
Featured

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत

January 18, 2021
26 जनवरी को होने वाले किसान मार्च को लेकर सुनवाई टली, 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला
Featured

26 जनवरी को होने वाले किसान मार्च को लेकर सुनवाई टली, 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला

January 18, 2021
Next Post
पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, महिला की मौत

पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, महिला की मौत

पीएम मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान की कर सकते हैं शुरुआत, वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से बातचीत भी संभव

पीएम मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान की कर सकते हैं शुरुआत, वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से बातचीत भी संभव

20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ' जिंदगी ' सबसे कम उम्र में किया अंगदान

20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ' जिंदगी ' सबसे कम उम्र में किया अंगदान

Ro. No. – 11386/26

ADVERTISEMENT
Facebook Youtube

Editor

Rajesh Agrawal

Address

Shop No.-17, Press Parisar, Akashganga, Supela, Bhilai, Distt.-Durg, Chhattisgarh – 490023, Mo.-9303289950
Email.-shreekanchanpath2010@gmail.com

श्रीकंचनपथ 97 # 18 January 2021