पॉप्युलर टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 में अब मिस्टर बजाज का रोल करण सिंह ग्रोवर नहीं निभाएंगे। करण सिंह ग्रोवर की जगह मिस्टर बजाज का रोल अब टीवी एक्टर करण पटेल निभाएंगे। जी हां, मिस्टर बजाज के रोल के लिए करण पटेल ने शो में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस किया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर करण पटेल का मिस्टर बजाज वाला लुक वायरल हो रहा है। मिस्टर बजाज के सूट बूट वाले लुक में करण पटेल बिलकुल परफेक्ट लग रहे हैं। लोग बड़ी बेसब्री से शो में करण पटेल की एंट्री का इंतजार कर रहे है।
आपको बता दें कि इससे पहले करण पटेल, एकता कपूर के शो ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला का किरदार निभा रहे थे। शो में उनकी और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे। वहीं, अब देखना ये होगा कि क्या कसौटी जिंदगी की 2 में भी उन्हें प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस के साथ दर्शक उतना ही पसंद कर पाते हैं या नहीं।