रिसाली। कोरोना को लेकर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आम लोगों को मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने का सख्त फरमान जारी किया हैं। बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देख नागरिक जानलेवा कोरोना वायरस से किसी तरह का सबक नहीं ले रहे हैं। इसे देखते हुए अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण किया और लापरवाही बरतने वालों से जुर्माना वसूल किया।
रिसाली नगर पालिक निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के नेतृत्व में चल रहे अभियान को देख बिना मास्क लगाने वाले नागरिक बहाना करना शुरू कर दिया। जुर्माना देने से बचने के लिए ऊची पहुंच के साथ ही निगम अधिकारियों से पहचान निकालना शुरू कर दिया। ऐसे लोगों से पेस आते प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा की टीम ने शनिचरी बाजार रूआबांधा क्षेत्र में बिना मास्क लगाकर चहल कदमी करने वाले 5 लोगों से 500 रूपए जुर्माना वसूल किया। वहीं राजस्व विभाग के प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा ने रिसाली व रूआबांधा बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर 7 लोगों से 700 रूपए वसूल करते प्रकरण दर्ज किया।
देवी प्रतिमा स्थापित करने और ज्योति कलश स्थापना करने वाले मंठ मंदिरों के पदाधिकारियों के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी किया हंै। नियमों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं इसकी मानिटरिंग निगम के अधिकारी कर रहे हैं। लगातार तीसरे दिन स्टेशन मरोदा, नेवई, मरोदा सेक्टर, रिसाली क्षेत्र के दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया गया। हालांकि इस दौरान सभी पंडाल में सेनेटाइजर और मास्क का उपयोग करते पाया गया। नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मास्क को अनिवार्य रूप से लगाकर घरों से निकलने कहा है। बाजार क्षेत्र में फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर 1000 रूपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। कार्यवाही से बचने के लिए नियमों का पालन करने कहा हैं।