नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में आई बाढ़ की वजह से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए प्रभावित लोगों के लिए यूरोपीय संघ ने लगभग 14.50 करोड़ रुपये (1.65 मिलियन यूरो) की सहायता राशि प्रदान की है। यूरोपीय संघ की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।
यूरोपीय संघ ने कहा है, इस साल इस क्षेत्र में आए अम्फान चक्रवात जैसी आपदा को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए पहले लगभग 15.85 करोड़ रुपये (1.8 मिलियन यूरो) की सहायता मुहैया कराई गई थी। वर्तमान में दी गई सहायता राशि को मिलाकर अब तक इस क्षेत्र में प्रभावित लोगों के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये (3.45 मिलियन यूरो) मुहैया कराए जा चुके हैं।