डिस्कवरी इंडिया का पॉप्युलर चैनल डिस्कवरी किड्स ने देश भर के बच्चों को प्रेरित करने और उनका मनोरंजन करने के उद्देश्य से नेशनल चैनल दूरदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। जुलाई से शुरू हुए कई शोज जैसे एनिमेटेड सीरीज के चुने हुए एपिसोड्स, लिटिल सिंघम, किसना और शेख चिल्ली और फ्रेंड्ज़ को हर दिन डीडी नेशनल पर सुबह 8:00 बजे नेशनल चैनल पर दिखाया जा रहा है। दक्षिण एशिया, डिस्कवरी के प्रबंध निदेशक, मेघा टाटा ने कहा, डिस्कवरी किड्स उन छोटे दिमागों के लिए उच्च गुणवत्ता की सामग्री लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन्हें प्रेरित करते हैं, हम दूरदर्शन के साथ कुछ सबसे रोमांचक भारतीय एनीमेशन साझा कर रहे हैं। वो बच्चे जो किसी भी वजह से डिस्कवरी किड्स नहीं देख सकते हैं और जिन्हें लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद भी घर पर ही रहना है।
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शशि शेखर वेम्पति ने कहा, पिछले 3 महीनों में, हमने दर्शकों को आकर्षित करने और एक महामारी के साथ देश के दर्शकों के मनोरंजन के लिए बेहतरीन और आइकॉनिक शोज को ही दिखाया है। दूरदर्शन पर डिस्कवरी किड्स की प्रोग्रामिंग इस कड़ी का एक और महत्वपूर्ण अध्याय है। आगे आने और समाज की भलाई के लिए इस कंटेंट को शेयर करने के लिए मैं डिस्कवरी का आभारी हूं।