Shreekanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Shreekanchanpath
No Result
View All Result
Home Featured

पुडुचेरी जाते ही कांग्रेस की विदाई, अब कब आएंगे अच्छे दिन? सिर्फ इन पांच राज्यों के भरोसे चल रही नाव

by Shree Kanchan Path
February 22, 2021
in Featured, national, Politics
पुडुचेरी जाते ही कांग्रेस की विदाई, अब कब आएंगे अच्छे दिन? सिर्फ इन पांच राज्यों के भरोसे चल रही नाव

पुडुचेरी जाते ही कांग्रेस की विदाई, अब कब आएंगे अच्छे दिन? सिर्फ इन पांच राज्यों के भरोसे चल रही नाव

200
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की सत्ता में जब से मोदी सरकार आई है, मानों जैसे कांग्रेस के अच्छे दिन भी चले गए। पुडुचेरी में बीते कुछ दिनों से जारी राजनीतिक संकट का पटाक्षेप हो गया और अंतत: कांग्रेस की सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सदन में बहुमत साबित करने में विफल रही और इस तरह कभी दक्षिण भारत में मजबूत रही कांग्रेस का आखिरी राज्य भी हाथ से चला गया। दरअसल, विधानसभा में पेश किए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनिवास पहुंचे और उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

दरअसल, कर्नाटक के बाद दक्षिण भारत में पुडुचेरी में ही कांग्रेस की सरकार बची थी, मगर अब वहां से भी पार्टी की विदाई हो गई। कर्नाटक में भी जेडीएस के साथ किसी तरह कांग्रेस गठबंधन की सरकार में कुछ समय तक रही, मगर बाद में फिर से भाजपा ने वहां की सत्ता पर कब्जा कर लिया। उसके बाद दक्षिण भारत के राज्यों में एक पुडुचेरी ही था, जहां कांग्रेस की सरकार बची थी, मगर वहां भी विधायकों के इस्तीफे के बाद सत्ता हाथ से चली गई। इस तरह से देखा जाए तो अब कांग्रेस का दक्षिण भारत का मजबूत किला पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।
एक ओर जहां 2014 के बाद से पूरे देश में भाजपा का दखल बढ़ता जा रहा है, वहीं कांग्रेस सत्ता से बेदखल होती जा रही है। अब अगर कांग्रेस शासित राज्यों की बात करें तो पांच राज्य ही ऐसे हैं, जहां कांग्रेस सरकार में है। राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस सरकार में है। इनमें से भी तीन राज्यों में राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस की पूरी तरह से सरकार है, वरना महाराष्ट्र और झारखंड में तो कांग्रेस सहायक की ही भूमिका में है।
कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद कांग्रेस को मिला यह हैट्रिक झटका है। कर्नाटक में भी जेडीएस के साथ गठबंधन में कांग्रेस कुछ समय तक रही, मगर कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा को ऑपरेशन लोटस का मौका मिल गया और उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर कांग्रेस से कर्नाटक को भी छीन लिया। इसके अलावा, 15 सालों के बाद मध्य प्रदेश में भी बड़ी मुश्किल से कांग्रेस को सत्ता मिली थी, मगर वहां भी 15 महीने बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से सरकार चली गई।
फिलहाल, कांग्रेस की उम्मीद इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से है। इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अब तक के जो समीकरण दिख रहे हैं, इन चुनावों में कांग्रेस को जीतने के लिए कुछ करिश्मा करना होगा। बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टक्कर दिख रही है, हालांकि लेफ्ट के साथ गठबंधन ने कांग्रेस को मुकाबले में फिर से ला खड़ा किया है। वहीं, तमिलनाडु में कांग्रेस, डीएमके के साथ मिलकर चुनाल लड़ रही है। केरल में कांग्रेस के लिए सत्ता पाना इतना आसान नहीं है, क्योंकि वहां लेफ्ट का बोलबाला रहा है। असम में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस को जीत के लिए एड़ी चोटी का दम लगाना होगा।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले कांग्रेस पार्टी में रणनीतिक का काफी अभाव महसूस किया जाता रहा है। इसके अलावा, पार्टी के शीर्ष नेतृत्वव को लेकर अभी अस्मंजस की स्थिति है। बीते समय ही पार्टी में शीर्ष नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के एक धड़े ने आवाज उठाई थी और सोनिया गांधी को चि_ी लिखी थी, जिसके बाद पार्टी का आंतरिक कलह सामने आ गया था। पार्टी में सगंठनात्मक चुनाव की मांग काफी समय से हो रही है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर देशभर में अपनी डूबती नाव को कांग्रेस कैसे बचाती है।

Related Posts

Chhattisgarh Chamber of Elections 2021: Business Integration Panel's
durg-bhilai

छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2021: व्यापारी एकता पैनल का धुआंधार प्रचार… आकाश गंगा सुपेला में व्यापारियों से मांगा समर्थन

February 27, 2021
Home Minister Tamradhwaj Sahu will be involved in various programs
durg-bhilai

रिसाली के सैर सपाटा कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू… ऐसा है उनके कल का दौरा कार्यक्रम

February 27, 2021
Corona vaccination: Kovid vaccine will be given to all citizens
Chhattisgarh

कोरोना टीकाकरण: प्रदेश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन

February 27, 2021
Next Post
श्रीकंचनपथ 136 # 27 february 2021

श्रीकंचनपथ 131 # 22 february 2021

surprise inspector of the commissioner imposed abbot of absentee employees

आयुक्त का औचक निरीक्षक… नदारत कर्मचारियों का लगाया ऐब्सन्ट, गोठान में दिए निर्देश… मैत्री नगर के नागरिकों ने आयुक्त को बताई समस्या

Commissioner's directive regarding tax collection 100% recovery target

टैक्स वसूली को लेकर आयुक्त का का निर्देश… शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य… करदाताओं से अपील 31 मार्च से पहले जमा करें टैक्स

Ro. No. – 11411/26

ADVERTISEMENT
Facebook Youtube

Editor

Rajesh Agrawal

Address

Shop No.-17, Press Parisar, Akashganga, Supela, Bhilai, Distt.-Durg, Chhattisgarh – 490023, Mo.-9303289950
Email.-shreekanchanpath2010@gmail.com

Chhattisgarh Chamber of Elections 2021: Business Integration Panel's

छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2021: व्यापारी एकता पैनल का धुआंधार प्रचार… आकाश गंगा सुपेला में व्यापारियों से मांगा समर्थन

February 27, 2021
Home Minister Tamradhwaj Sahu will be involved in various programs

रिसाली के सैर सपाटा कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू… ऐसा है उनके कल का दौरा कार्यक्रम

February 27, 2021
Corona vaccination: Kovid vaccine will be given to all citizens

कोरोना टीकाकरण: प्रदेश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन

February 27, 2021

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper