ताम्रध्वज साहू बोले- जो वादा किया वो निभाया, अब आपकी बारी
भिलाई। रिसाली को अलग निगम बनाने से लेकर शासकीय कॉलेज, अस्पताल सहित करीब 80 करोड़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौगात लेने वाले गृहमंत्री ताम्रध्जव साहू ने खुद बाइक चलाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना। जनता के बीच पहुंचे गृहमंत्री साहू ने कहा कि कॉलेज- अस्पताल और सड़क जैसे काम की मांग से लेकर स्वीकृति करने तक बरसों बीत जाते हैं, लेकिन दुर्ग ग्रामीण से विधायक बनने के बाद और रिसाली निगम के गठन के बाद मात्र दो साल में ही 80 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य क्षेत्र में हो गए। रिसाली निगम के जोरातराई से निकली यह बाइक रैली लगभग सभी 40 वार्डो से होकर गुजरी । रैली का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। खासकर युवाओं में रैली को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
बुलट राजा को देखने भीड़
बुलट राजा बने गृहमंत्री ताम्रध्जव साहू को देखने भी कई जगह भीड़ लगी रही। अक्सर कार और पुलिस सुक्षा के बीच घुमने वाले गृहंमत्री को जब लोगों ने अपने बीच इस तरह देखा तो वे भी काफी खुश हुए। मंगलवार को नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र जोरातराई से डुंडेरा, उतई मार्ग होते नेवई भाठा, नेवई, स्टेशन मरोदा, महौरी मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, रिसाली सेक्टर होते दशहरा मैदान रिसाली पहुंची। इस दौरान महिला कांगे्रस, ब्लॉक कांगे्रस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, जिला कांगे्रस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित समाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।
बढ़ही हमर रिसाली
गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव में अपने घोषणा पत्र में रिसाली निगम की स्थापना को शामिल किया था और चुनाव जितने के सालभर के अंदर ही निगम का गठन हो गया। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 करोड़ 22 लाख का भूमिपूजन और 30 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। अब हमारे रिसाली को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। गृहमंत्री साहू ने कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र के लिए स्लोगन तैयार किया है। हमर रिसाली, नवा रिसाली, गढ़त रिसाली और बढ़त रिसाली। अब वे इसी थीम के साथ यह रैली निकाली गई है।