नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाडिय़ों को सम्मानित कर रहे हैं। नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार 2021 दिए गए। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाडिय़ों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया है। नीरज के अलावा जिन खिलाडिय़ों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है, उनमें रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, श्रीजेश पीआर, अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, मनीष नरवाल, मिताली राज, सुनील क्षेत्री और मनप्रीत सिंह शामिल हैं।
Olympian Neeraj Chopra receives Major Dhyan Chand Khel Ratna Award from President Ram Nath Kovind at Rashtrapati Bhavan in New Delhi pic.twitter.com/eacGZNOB34
— ANI (@ANI) November 13, 2021
Boxer Lovlina Borgohain, hockey player Sreejesh PR, para shooter Avani Lekhara and para-athlete Sumit Antil receive Major Dhyan Chand Khel Ratna Award in New Delhi pic.twitter.com/zStSOrMqGe
— ANI (@ANI) November 13, 2021
23 साल के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलपिंक में 87.58 मीटर दूरी तक भाला फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया था। नीरज भारत को ओलपिंक में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उनसे पहले ये कारनामा कोई नहीं कर पाया। इसी के साथ वह ओलंपिक खेलों में इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई। सुनील छेत्री इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले फुटबॉलर बने।