दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को दुर्ग में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। उनके अलावा कांग्रेस महासचिव पीएल पुनिया सहित अन्य केंद्रीय कांग्रेस नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के अलावा 34 जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी के लिए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुर्ग स्थित नवनिर्मित कांग्रेस भवन पहुंचकर तैयारियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की संभावित बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये।
कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा के दौरान विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, आरएन वर्मा, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, महेश सिंह भुवाल, संजू धनकर, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पप्पू श्रीवास्तव, अशोक मेहरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।