भिलाई। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता रखी। इस दौरान दिल्ली से आए हुए छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी सुरेश कठैथ तथा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेडी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर प्रदेश में का भाजपा व कांग्रेस के बीच आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के तौर पर बताया। प्रदेश सह प्रभारी कठैत, प्रदेश अध्यक्ष कोमल व आम आदमी पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। यही नहीं सभी वार्डों में पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि जोगी कांग्रेस की महिला शहर अध्यक्ष रही श्रीमती रामेश्वरी साहू तथा बलदेव साहू ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रेसवार्ता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सह प्रभारी कठैत व प्रदेश अध्यक्ष कोमल ने कहा कि देश को आजाद हुए 70 वर्ष हो चुके है। विश्व में कितने देश ऐसे है जो सडक बिजली पानी सीरेवज जैसी समस्याओं से आगे निकल चुके हैं लेकिन हम आज भी वही खड़े है जिसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार है।
सडक बनती है एक बारिश में बह जाती है। वैशाली नगर विधानसभा में खम्हरिया वार्ड 1 पावर हाउस तक नलों में पीने के पानी की स्थिति साफ दिख जाती है। राष्ट्रीय पार्टियों को मौका मिलने के बाद भी इन्होंने ने राजनीति को सिर्फ व्यवसाय के रूप इस्तेमाल किया। वैशाली नगर विधान सभा में जितने वार्ड आते है वहां के नागरिक पीने की पानी की समस्या से जुझ रहे है। आम आदमी पार्टी एक संशक्त विपक्ष की भूमिका के साथ जनता के मुदद्दों को उठाती रही है क्योंकि आज भी विपक्ष के नाम पर पर भाजपा शून्य है। आज जनता उम्मीद के साथ विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही हैं। आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पुरी कोशिश करेंगी क्योंकि राजनिती हमारे लिए व्यापार नहीं है। आम आदमी पार्टी पुरे दमखम के साथ नगरीय निकाय चुनाव में उतरेगी।