भिलाई। विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को प्रदेश सरकार द्वारा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा एक निर्णायक मंडल का गठन किया जाता है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार के निर्णायक मंडल का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू का सदस्य नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार नियम 4 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रदेश में विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने विधि और विधायाी कार्य विभाग द्वारा पूर्व में समस्त आदेशों को अधिष्ठित करते हुए 2020-21 के लिए निर्णायक मंडल का पुनर्गठन किया जाता है। जारी आदेश के मुताबिक निर्णायक मंडल की अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीमती किरणमयी नायक को बनाया गया। वहीं सदस्यों में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की प्रथम अध्यक्ष व अधिवक्ता श्रीमती तुलसी साहू, अतिरिक्त महाधिवक्ता अमृतो दास व अधिवक्ता अरविंद सिंह को शामिल किया गया है।