भिलाई। जवाहर नगर में जन्मदिन की खुशियां मना रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक घर पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक में गोली लोड़-अनलोड कर रहा था इस दौरान गलती से गोली चल गई और पेट में लगी। परिजन उसे तत्काल रामकृष्णा केयर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना वैशाली नगर क्षेत्र की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि रोहन सिंह राजपूत पिता संजय सिंह राजपूत रविवार को अपना जन्मदिन मना रहा था। इसके लिए उसने अपने जवाहर नगर स्थित निवास पर दोस्तों व परिचितों के लिए सेलीबे्रशन रखा। इस दौरान रोहण सिंह अपने पिता की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खेल रहा था। बंदूक में गोली लोड व अनलोड़ कर रहा था। इस दौरान गलती से गोली चली और रोहण के पेट में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल रोहण को उसके परिजन रायपुर रामकृष्णा केयर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही रोहण की मौत हो गई। सुबह वैशाली नगर पुलिस को सूचना दी गई।