टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलिंपिक में स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने भारत का छठा मेडल दिला दिया है। भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया। भारत ने इसके साथ ही सबसे सफल रहे 2012 लंदन ओलिंपिक के मेडल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लंदन में भारतीय दल ने 6 मेडल जीते थे।
मैच की बात करें तो पहले दौर में बजरंग ने शानदार शुरुआत की और कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव पर 1-0 की बढ़त बनाई। बजरंग ने फिर एक अंक के बढ़त के साथ स्कोर को 2-0 कर कर दिया। बजरंग ने पहले दौर में 2-0 से आगे रहे। वहीं, दूसरे दौर का खेल शुरू हो गया है।दूसरे दौर में भी पूनिया ने शानदार शुरुआत और लगातार चार अंक हालिस किया। इसी के साथ बजरंग ने कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव पर 6-0 की बढ़त बना ली। फिर बजरंग ने दो अंक हासिल कर 8-0 की बढ़त बना ली और मैच के साथ साथ ब्रॉन्ड मेडल भी अपने नामकर लिया।