टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम ने 2-5 से शिकस्त दी। टीम इंडिया बेल्जियम के आगे इस मुकाबले में कहीं नहीं टिकी। उधर रेसलिंग में भी भी भारत को निराशा हाथ लगी। 62 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान सोनम मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मंगोलिया की पहलवान बोलोर्टुया ने हराया। इसके अलावा 11वें दिन अब पुरुषों की शॉट पुट क्वालीफिकेशन स्पर्धा में तजिंदर पाल से उम्मीद है।
इससे पहले बीता 11वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम 41 साल बाद ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम से पूरे देश को उम्मीदें थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से शिकस्त दी। फिलहार भारत अब भी मेडल की रेस में बना हुआ है। भारतीय हॉकी टीम अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी।
रेसलर सोनम मलिक भी हारीं
हॉकी के बाद भारत को रेसलिंग में भी निराशा हाथ लगी। 62 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान सोनम मलिक को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मंगोलिया की पहलवान बोलोर्टुया ने शिकस्त दी। सोनम पहले मुकाबले में आगे थीं लेकिन मंगोलियाई पहलवान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। बोलोर्टुया को तकनीकी आधार पर 2 अंक मिले जिसके चलते वह मुकाबला जीतने में सफल रहीं। हार के बावजूद अलावा सोनम के पास अब भी पदक जीतने का मौका है। अगर मंगोलिया की पहलवान बोलोर्टुया फाइनल में पहुंच जाती हैं तो सोनम को रेपचेज राउंड खेलने का मौका मिलेगा। जिससे वह कांस्य पदक जीत सकती हैं।