भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जनहित राष्ट्रसेवा की भावना के अनुसरण करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर जिलाध्यक्ष तुलसी साहू व विधायक देवेन्द्र यादव की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ प्रवीण जैन की अनुमति से खेल प्रकोष्ठ भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
भिलाई शहर जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित सिंह की जम्बो कार्यकारिणी में सभी खेलों के खिलाडिय़ों को उचित सम्मान देने का प्रयास किया गया व खेल के विकास के हर सम्भव मदद करने की सोच के साथ जिले के तीनों विधानसभा राजेन्द्र नाथ (भिलाई विधानसभाध्यक्ष), अजहर अली (वैशालीनगर विधानसभाध्यक्ष) तथा गुलशन सिंह राजपूत (दुर्ग ग्रामीण विधानसभाध्यक्ष) में अध्यक्षों की नियुक्ति भी साथ में की गई। जंबो कार्यकारिणी में 22 महासचिव, 6 उपाध्यक्ष, 22 सचिव, 7 संयुक्त सचिव, 3 मिडिया प्रभारी, 3 विधानसभाध्यक्षों को जगह मिली।
भिलाई शहर जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के उपाध्यक्षों में वी. चेन्नावर, सुरेश यादव, पीडी मिश्रा दलजीत सिंह, अमर केशरवानी व सोभा भल्ला शामिल है। इसी प्रकार सुनील नायर, केपी संतोष, अमन सोनी, पी. राजेश, इमरान अली, नंदू टंडन, देव कुमार शर्मा, अंकुल सरकार संतोष, सरोज द्विवेदी, प्रियंका साहू, अवनीकांत सिंह, दिनेश बेलजमीन,शत्रुघन,अजय लांजेवाल,दर्शन सिंह ,सरोज बाला,अमीर खान,अविनाश सील, गफ्फार खान ,आशमा परवीन व जियाउदीन अंसारी को महासचिव बनाया गया है।
इसके अलावा सरजीत चक्रवर्ती, लल्लन चौधरी, गोपाल राव, संतोष अग्रवाल, प्रवीण उपाध्याय, मखर्जी दादा, कलाम खान, विष्णु आनदे, रफीक खान, श्रीकांत दास, राहुल गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, विवेक सिंह सिसोदिया, प्रतिभा, विनोद कौशिक,राहुल सिंह, निक्की शर्मा,नितेश लाऊते, विकास गिरी,कमल कुमार, मोहन राव, विनय, प्रभास साहू, प्रभाकर ,कलाम अंसारी, एस. हरी कृष्णा, हिमांशु, अरूण सावरकर,सागर, हेमन्त,सतेंद्र प्रसाद ,महेन्द्र बाधमारे,अतहर खान, रेणुका पाटिल, संयुक्त सचिव अर्चना पाल, सीएम ठाकुर, इकबाल खान, परमजीत सिंह, मौर्या, टी. कामाराजू, जय सिंह राजपूत व सत्मन्द प्रसाद को सचिव बनाया गया है। मिडिया प्रभारी योगिता शुक्ला, प्रवीण सिंह, रितिक कुमार, साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में माननीय ताम्रध्वज साहू (गृह मंत्री- छ.ग. (शासन), भिलाई शहर जिलाध्यक्षा तुलसी साहू, देवेन्द्र यादव (विधायक भिलाईनगर), नीता लोधी (एआईसीसी सदस्य), प्रवीन जैन (प्रदेश अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ), बदरुद्दीन कुरैशी (पूर्व विधायक, भिलाईनगर), भजन सिंह निरंकारी पूर्व विधायक वैशालीनगर), जितेन्द्र साहू (प्रदेश महासचिव), अरुण सिंह सिसोदिया (प्रदेश महासचिव), बृजमोहन सिंह (पूर्व साडा उपाध्यक्ष), हेमन्त बंजारे पूर्व जिलाध्यक्ष), इरफान खान (पूर्व प्रदेश (सचिव), धर्मेन्द्र यादव (पूर्व प्रदेश सचिव), ख्वाजा अहमद (प्रदेश महासचिव-खेल प्रकोष्ठ) आदित्य सिंह (जिलाध्यक्ष एनएसयूआई), अंकुश पिल्ले (जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस), एनके सोनी (जिलाध्यक्ष सेवादल), सुभद्रा सिंह (महिला जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस), राजेन्द्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ), ओपी सिंह जी (वरिष्ठ) को शामिल किया गया है।