मुंबई (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की कीमतों में इजाफे ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने अब सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार को महंगाई के मोर्चे पर घेरना शुरू किया है। मुंबई में भी शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कीमतों में इजाफे के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान हादसा भी हो गया।
#WATCH | Maharashtra: A bullock cart, on which Congress workers and leaders were protesting in Mumbai today, collapses. They were protesting against the fuel price hike. pic.twitter.com/INqHWpNi7C
— ANI (@ANI) July 10, 2021
मुंबई में कांग्रेसी कार्यकर्ता एक बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन बैलगाड़ी पर सवार होने की नेताओं में होड़ मच गई। सभी राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बैलगाड़ी पर इतने लोग सवार हो गए कि यह भार सह नहीं पाई। सभी अचानक गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।