नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना 62,480 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हुई। वहीं 58 दिन बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा दो हजार से कम आया है। इसी दौरान 1,587 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,83,490 हो गई है। 88,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,85,80,647 हुई। देश में फिलहालसक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,98,656 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 96.03 फीसदी हो गया है। वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे बना हुआ है। बता दें कि भारत में एक दिन में गुरुवार को कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले सामने आए थे, जो 71 दिन बाद सबसे कम थे। वहीं, 2,330 लोगों की मौतें हो गई थीं।