भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव जी व भिलाई शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने सेक्टर -4 के वार्डवासियो के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर लोकार्पित कर सेवार्थ समर्पित किया।
गृह ,लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में संचालित जोहार चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी व प्रदेश महामंत्री प्रदेश कंग्रेस कमेटी अरुण सिंह सिसोदिया की सेवा भाव की सोच से और राजीव यादव जिला महामंत्री भिलाई शहर कांग्रेस के द्वारा 4 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर निशुल्क सेवा हेतु सेक्टर 4 के सर्वेश्वर धाम मंदिर से वार्डवासियों व मंदिर समिति की उपस्तिथि में पूजन कर समर्पित किया गया। लोकार्पण अवसर पर मंदिर समिति से भवानी शंकर, गगन, राजा सोनकर, छोटू राठी, विज्जु राठी, नवीन उपाध्याय, प्रभाष सिंग के साथ वार्ड के नागरिक शैलेंद्र चौधरी, परसराम, आनंद राव, अरविंद सिंग, मनोज प्रधान, राजबीर सिंग, एवम कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, नंद कश्यप, इंटक के महासचिव संजय साहू, विश्वास दादा, राजेंद्र आपले, इमरान अंसारी, प्रवीण, नवीन, गुरमुख सिंह, कुलजीत सिंह, लादूराम सिन्हा, ख्वाजा अहमद, राजू पाल, स्वपनिल जैन, राहुल गुप्ता, महेश महानंद, मिथलेश यादव, प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहे।