नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के 2.40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3741 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 3.50 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इधर टेस्ट को लेकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 21,23,782 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। अबतक देश में 32,86,07,937 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 2 लाख 40 हजार 842 नए मामले दर्ज किए गए। 35 दिनों के बाद देश में नए मामले ढ़ाई लाख से कम आए हैं। इस बीच देशभर में 3741 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं देश में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या लगातार राहत दे रही है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में कुल 3 लाख 55 हजार 102 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,65,30,132 तक पहुंच गई है। वहीं अब तक 2,34,25,467 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के कारण 2,99,266 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। फिलहाल देश में कुल 28,05,399 सक्रिय मामले हैं।
प्रमुख राज्यों में कोरोना की स्थिति
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 26,133 लोग संक्रमित पाए गए। 40,294 लोग ठीक हुए और 682 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 55.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 3.52 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में को 5,964 लोग संक्रमित पाए गए। 17,540 लोग ठीक हुए और 218 लोगों की मौत हो गई। यहां 94,482 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में 2,260 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,453 लोग ठीक हुए और 182 की मौत हो गई। यहां 31,308 का इलाज चल रहा है। गुजरात में राज्य में 4,205 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 8,445 लोग ठीक हुए और 54 की मौत हो गई। यहां 80,127 लोगों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में 3,844 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,327 लोग ठीक हुए और 89 की मौत हो गई। 62,053 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।