रिसाली। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर कोरोना नियंत्रण हेतु जिले में लागु लॉकडाउन का पालन कराने निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने लॉकडाउन से पहले ही दिन सुबह-सुबह ही निगम क्षेत्र के चैक चैराहो, बाजारों, सार्वजनिक व व्यवसायिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त श्री सर्वे ने आजाद मार्केट कृष्णा टाकिज रोड, प्रगति नगर रोड, रिसाली व रूआबांधा के सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्र. उपअभियंता गोपाल सिन्हा, प्र. स्वच्छता अधिकारी जगरनाथ कुशवाहा व स्वच्छता जोनल सतीश देवांगन उपस्थित थे।
लॉकडाउन स्थिति की फिल्ड में समीक्षा उपरांत आयुक्त सर्वे और निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने निगम वार्डों में संचालित सभी वैक्सीनेशन सेंटरों का भी सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सेंटरों मे की गई व्यवस्था का अवलोकन किया। टीकाकरण सेंटरों में पहुंच रहे सिनियर सिटिजन्स के लिए पीने के शुद्ध पानी की व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश मातहतों को दिये। निरीक्षण के दौरान सर्वे ने स्वास्थ्य जोनल सतीश देवांगन को सेंटरों का प्रतिदिन सैनेटाइजेशन व साफ सफाई करने के सख्त निर्देश दिये।