रायपुर। राज्य में 566 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 515 स्वस्थ हुए और सात लोगों की मौत हुई है। स्वस्थ होने वालों में 74 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 441 लोगों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में 111, रायगढ़ में 64, दुर्ग में 53, बिलासपुर में 45 समेत अन्य जिलों में मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 20,423 संदेहियों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 38 लाख 67 हजार 401 लोगों के सैंपल जांच की जा चुकी है। इसमें से दो लाख 93 हजार 178 पाजिटिव मरीज मिले हैं। दो लाख 82 हजार 760 लोग स्वस्थ हुए हैं। 6867 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 3551 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।