नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। 30 जनवरी को केरल में पहला कोरोना संक्रमित मिला था। तब से 324 दिन के अंदर ये आंकड़ा एक से एक करोड़ तक पहुंच गया। अब तक 1.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी काफी तेज है। अब तक 95.41त्न यानी 95 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं। 3.05 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 25,153 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि शुक्रवार को 22,889 मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 25,153 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। भारत में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,136 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,50,712 हो गई है। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है।