बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा अनुष्का शर्मा की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। शादी की तीसरी सालगिरह पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को बधाई दी है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा और अपनी खास तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर इन दोनों की शादी की है। इस तस्वीर के साथ विराट ने अनुष्का को सालगिरह की बधाई दी है। तस्वीर में विराट और अनुष्का एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ दिग्गज क्रिकेटर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘तीन साल और जीवन भर का एक साथ। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की अनुष्का शर्मा के साथ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट पहली बार एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। अनुष्का और विराट की शादी की सभी रस्में इटली में हुई थीं। इस शादी को शाही बनाने वाले शख्स का नाम बंटी सचदेव है। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10-12 साल से एक दूसरे को जानते हैं।
अपनी शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। शादी सीद्मछ्वह्यट रखी गई थी। ये तस्वीर मेहंदी के दौरान की है। अनुष्का-विराट ने शादी में शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।