दुर्ग । 1दिसम्बर से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी का शुभआरंभ किया जा रहा है। आज का दिन किसानों का त्यौहार के रूप में सभी सेवा सहकारी समितियों में मनाया जा रहा है। धान खरीदी शुरू होने के पूर्व एस.डी.एम.खेमलाल वर्मा ने थनौद सेवा सहकारी समिति पहुंचकर धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो उसके लिए अध्यक्ष इंद्रेश हरमुख से चर्चा कर धान खरीदी की जानकारी ली। सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष इंद्रेश हरमुख ने बताया कि आज 22 सौ ुक्विंटल धान का खरीदी किया जाएगा।