राजराजेश्वरी मंदिर पावर हाउस में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का आयोजन
भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के द्वारा सावन माह के तीसरे सोमवार को पवित्र सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग में सुबह 9 बजे राजराजेश्वरी मंदिर पावर हाउस चौक में भगवान भोलेनाथ का रुद्रमहाभिषेक किया गया। आचार्य कान्हा महाराज द्वारा विधिविधान मंत्रोच्चार के बीच किया रुद्रमहाअभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान 51 किलो दूध, सवा लीटर शहद, दही, गंगाजल, चंदन, देसी घी, भांग, बेलपत्र, धतूरा से रुद्राभिषेक किया गया। भगवान भोलेनाथ को 51 किलो केसर पेड़े का भोग चढ़ाया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रख्यात चिकित्सक डॉ मानसी गुलाटी, शिक्षाविद प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह (शंकराचार्य महाविद्यालय) व भिलाई चरोदा नगर निगम महापौर श्रीमति चंद्रकांता मांडले उपस्थित रही।
रुद्रामहाभिषेक पूजा के पश्चात बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि सावन पर्व में भगवान भोलेनाथ धरती पे आते है सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हर दुख, तकलीफ, संकट, परेशानी को हरने वाला कोई है तो हर हर महादेव हैं भगवान भोलेनाथ की भक्ती से मन मस्तीश्य में शक्ति का संचार होता है कोरोना जैसी महामारी से भगवान भोलेनाथ सबकी रक्षा करे। हमारा सौभाग्य हैं सावन में भगवान भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ एवम सावन महापर्व की सबको बधाई दी।
आचार्य कान्हा महाराज के भक्तिगीतों पर झूमे श्रद्धालु
आचार्य कान्हा महाराज ने भगवान भोलेनाथ के भजन में छाए काली घटाए तो क्या, बाबा की छतरी के नीचे हु मैं, ये आगे आगे ये चलते मेरे, मेरे बाबा के पीछे हु। मेरे सर पे रख दो बाबा, अपने ये दोनों हाथ, देना है तो दीजिये जन्म जन्म का साथ, तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है माँ ओ माँ, ऐसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जिस से भक्त भाव विभोर होकर झूम उठे और कुछ क्षण के लिये शिवालय हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा। समिति के प्रवक्ता अभिजीत विश्वास ने बताया कि महाभिषेक में समिति अध्यक्ष युवा विंग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, प्रकाश राज सिंह,उत्सव भोंसले, गौरव गोडघाटे, दिलीप शर्मा, रविशंकर पाल, आदित्य यादव बृजेंद्र मिश्रा,गौरव चतुर्वेदी, अजय साहनी, दलवीर सिंह, देवेंद्र यादव, अमित श्रीवास्तव योगेश गुप्ता, जय विश्वकर्मा, तूशांत वर्मा, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता,राँकी साहु,दीपक विश्वकर्मा,देवेंदु सरकार आदि लोग उपस्थित थे।