रायपुर। नौतपा की झुलसाने वाली गर्मी से बारिश ने थोड़ी राहत दे दी है। नौतपा के छठे दिन मौसम ने करवट ली कुछ इलाकों में बारिश हुई। इस वजह से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चली। मौसम विभाग की मानें तो एक सिस्टम छत्तीसगढ़ के ऊपर बनी हुई है। इस वजह से प्रदेश कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और छींटे पडऩे की संभावना है।
खुशनुमा हुआ मौसम
मौसम विभाग की मानें तो केरल में मानसून के दस्तक के बाद मौसम में बदलाव होगा। इस बार मानसून के सहीं समय पर आने की संभावना व्यक्त जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जब केरल में मानसून दस्तक देगी तब मौसम खुशनुमा हो जाएगा। लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे लगे मध्य पूर्व अरब सागर के पास एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से केरल में मानसून अपने निर्धारित तिथि 1 जून को दस्तक देने की प्रबल संभावना बन रही है।