रायपुर। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम तक प्रदेश में कुल 29 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 315 हो गई है। वहीं कुल संक्र्रमित 398 हैं जिनमें से 83 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।
गुरुवार सुबह की शुरुआत 12 केस के साथ हुई थी। वहीं शाम होते होते 17 नए मरीज सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। आज मिले मरीजों में मुंगेली से 11, जशपुर से 8, बिलासपुर से 4, कांकेर से 3, रायगढ़ से 2 और कोरिया से 1 मरीज मिला है।