रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन दिनों अफसरों का बड़ी तादात में तबदला किया जा रहा है। दो दिन पहले 50 से अधिक आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था आज 14 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला कर दिया गया। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे को दंतेवाड़ा से जनपद पंचायत भोपाल पट्नम का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। हिमांचल साहू को जनपद पंचायत सुकमा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया। पूजा बंसल को महासमुंद से मैनपुर जनपद का मुख्य कार्यापालन अधिकारी बनाया गया। रूची बंसल को मुंगेली से फरसा बहार जिला जसपुर जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। शीत बसंल को रायपुर से गरियाबंद जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। हेमेन्द्र भूआर्य को बीजापुर से भैरमगढ़ जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। प्रदेश पैकरा को बलरामपुर रामानुजगंज जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। ज्योती बबली बैरागी को दुलदुला जशपुर जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। कौशल प्रसाद तेंदुलकर को दरभा बस्तर जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। आरआर चुरेन्द्र को मैनपाट जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। डीएस धु्रव को मरवाही जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। अशोक कुमार मार्बल को कोण्डागांव जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। छबिलाल ओटी को तमनार रायगढ़ जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया। अर्चना पाण्डेय को छुरा गरियाबंद जनपद पंचायत का मुख्यकार्यपालन अधिकारी बनाया गया।