रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा, और वीरता पदक के लिये इस बार 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक के लिए 11 पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों और वीरता पदक के लिए 8 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है।
गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक प्राप्तकर्ता अधिकारी-कर्मचारियों में प्रदीप गुप्ता (भापुसे) संचालक, संचालनालय लोक अभियोजन, नवा रायपुर, सोहन लाल, उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, मनीषा सिंह नयन, निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर, वर्षा शर्मा उप निरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव, कमलेश कुमार सोनबोईर, उप निरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव, पीडी अशोक कुमार, उप निरीक्षक, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, तुला राम बांक, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, अरूण बहादुर प्रधान आरक्षक, 12 वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज-बलरामपुर, केशव कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक, पुलिस लाईन, जिला बीजापुर, अश्वनी कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक, डीएसबी, भिलाई, जिला दुर्ग, रविन्द्र कुमार भूआर्य, आरक्षक, पुलिस थाना, चारामा, जिला कांकेर शामिल हैं।
इसी प्रकार वीरता पदक प्राप्तकर्ता अधिकारी व कर्मचारियों में अजय सोनकर निरीक्षक, डीआरजी, जिला नारायणपुर, अब्दुल समीर निरीक्षक, पुलिस थाना, बोरतालाब, जिला राजनांदगांव, रमन उसेंडी निरीक्षक, पुलिस थाना मरदापाल जिला कोण्डागांव, लीलाधर राठौर, निरीक्षक, एसएचओ पाली, जिला कोरबा, ओमप्रकाश सेन, कंपनी कमांडर, एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग, संतोष हेमला उप निरीक्षक, डीआरजी, जिला दंतेवाड़ा, रमेश कुमार सोरी, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस लाईन जिला कोण्डागांव, टीपी दिलीप, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग शामिल हैं।