Shreekanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Shreekanchanpath
No Result
View All Result
Home Featured

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 18088 नए कोरोना केस…. मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार

by Shree Kanchan Path
January 6, 2021
in Featured, Health, national
18088 New Corona Cases Appeared During Last 24 Hours In

18088 New Corona Cases Appeared During Last 24 Hours In

200
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,03,74,932 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 264 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,50,114 हो गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 21,314 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 99,97,272 लाख लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,27,546 रह गए हैं।

सक्रिय मामलों में भारत 10वें नवंबर पर 

दुनियाभर में 8.68 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 18.75 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 10वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।

छत्तीसगढ़ में 1021 नए संक्रमितों की पुष्टि… 25 मरीजों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1021 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 1492 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 25 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3437 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 84 हजार 536 हो गई है। वहीं ?अब तक 2 लाख 71 हजार 988 स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 111 हो गई है। 

Related Posts

Chief Minister Baghel went out to ask for donations on the Lok Pher Chhechhera Punni of Mahadan
Chhattisgarh

महादान के लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री बघेल निकले दान मांगने…. कांकेर प्रवास के दौरान दुकानों और घरों में जाकर मांगा दान… लोगों ने मुख्यमंत्री को तौला धान से

January 28, 2021
Police in action on Delhi nuisance: Notice to 20 farmer leaders including Yogendra Yadav
Featured

दिल्ली उपद्रव पर एक्शन में पुलिस: योगेंद्र यादव सहित 20 किसान नेताओं को नोटिस

January 28, 2021
Speak out against BSP: strategy for agitation prepared
durg-bhilai

बीएसपी के खिलाफ हल्ला बोल: आंदोलन की रणनीति तैयार….युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी से मिले राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद

January 28, 2021
Next Post
Bird Flu: Disaster declared in Kerala…. Several states on alert

बर्ड फ्लू: केरल में आपदा घोषित.... अब तक 1700 बत्तखों की मौत... यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य अलर्ट पर

Special awareness camp for drivers: Driving without helmets

वाहन चालकों के लिए विशेष जागरुकता शिविर: बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाना अपराध ही नहीं बल्कि जान माल के लिए भी नुकसान दायक

Home Minister Tamradhwaj Sahu will take charge of Gujarat elections

बारदानों की कमी पर पक्ष विपक्ष में बयानबाजी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा- दिल्ली जा कर करें बारदाने की मांग

Ro. No. – 11398/84

Ro. No. – 11386/26

ADVERTISEMENT
Facebook Youtube

Editor

Rajesh Agrawal

Address

Shop No.-17, Press Parisar, Akashganga, Supela, Bhilai, Distt.-Durg, Chhattisgarh – 490023, Mo.-9303289950
Email.-shreekanchanpath2010@gmail.com

Chief Minister Baghel went out to ask for donations on the Lok Pher Chhechhera Punni of Mahadan

महादान के लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री बघेल निकले दान मांगने…. कांकेर प्रवास के दौरान दुकानों और घरों में जाकर मांगा दान… लोगों ने मुख्यमंत्री को तौला धान से

January 28, 2021
Police in action on Delhi nuisance: Notice to 20 farmer leaders including Yogendra Yadav

दिल्ली उपद्रव पर एक्शन में पुलिस: योगेंद्र यादव सहित 20 किसान नेताओं को नोटिस

January 28, 2021
Speak out against BSP: strategy for agitation prepared

बीएसपी के खिलाफ हल्ला बोल: आंदोलन की रणनीति तैयार….युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी से मिले राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद

January 28, 2021

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • दुर्ग-भिलाई
    • रायपुर
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper