रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी तेज हो गई है। रोजाना औसतन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सोमवार देररात तक प्रदेश भर में 104 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1197 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 858 हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटो में कुल 104 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें कोरबा-14, मुंगेली- 20, सरगुजा- 10, बलौदाबाजार- 8, रायगढ़- 7, राजनांदगांव- 5, कोरिया- 5, कांकेर- 5, कवर्धा- 6, रायपुर- 4, जांजगीर- 9, बिलासपुर- 4, बेमेतरा- 3, सूरजपुर- 2, जशपुर-1 और अन्य राज्य से आए एक युवक शामिल हैं। वहीं प्रदेश भर से अलग अलग 69 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 858 बताई जा रही है।